बिना मेकअप के ऐसी दिखती है नोरा फतेही, सिंपल कुर्ते में यूं दिए पोज

6/24/2019 12:09:16 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही इंडस्ट्री में आज एक जाना-माना नाम हैं। हाल ही में नोरा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान नोरा काफी सिंपल अंदाज में नजर आई। इस समय नोरा ने प्रिंटेड कुर्ते के साथ प्लाजो पहना हुआ था। वहीं उन्होंने खुले बाल और गॉगल्स से लुक को कम्पलीट किया था।

 

 

मगर तस्वीरों में वह बिना मेकअप के नजर आ रही है। बिना मेकअप के नोरा काफी अजीब दिख रही थी। 

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ महीने पहले ही जॉन अब्राहम के साथ हाल ही में उनका गाना दिलबर आया था जो लोगो ने खूब पसंद आया था। इस गाने को लगभग 550 मिलियन बार लोग देख चुके हैं। नोराने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने डांस से पहचान बनाई थी।

 

 

उनके डांस मूव्स के लोग दीवाने हैं। वहीं, नोरा सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में भी नजर आई थी। इस फिल्म में सलमान और नोरा के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, सुनिल ग्रोवर अहम किरदार में नजर आएंगे। 

 

Konika