ब्लैक हाई स्लिट ड्रेस में नोरा फ्तेही ने लगाई आग, कार के सामने यूं फ्लॉन्ट की दिलकश अदाएं

1/23/2021 11:41:23 AM

मुंबई. 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही अपने लुक्स के अक्सर चर्चा में बनी रहती है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती ही रहती है। हाल ही में नोरा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जो खूब धमाल मचा रही हैं।


तस्वीरों में एक्ट्रेस ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही है। साथ में एक्ट्रेस ने ब्लैक हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

नोरा कार के आगे जबरदस्त अंदाज में पोज दे रही है। एक्ट्रेस की कातिलाना अदाएं फैंस के दिलों पर कहर ढा रही हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और नोरा के लुक की तारीफ कर रहे हैं।

 
काम की बात करें तो नोरा बहुत जल्द फिल्म 'भुज' में दिखाई देने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Parminder Kaur