ऑरेंज लहंगे में नोरा फतेही ने बिखेरा जलवा, दुपट्टे के पीछे ''दिलबर गर्ल'' ने दिए कातिलाना पोज

11/16/2021 9:53:04 AM

मुंबई. एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें परफेक्ट लगती है। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो नोरा ऑरेंज लहंगे में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया हुआ है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस हॉट लग रही है।

एक्ट्रेस किलर अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख कर फैंस दीवाने हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


काम की बात करें तो नोरा हाल ही में अजय देवगन की फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आई थी।

इस फिल्म में एक्ट्रेस ने इंडियन जासूस का रोल प्ले किया था। फिल्म में नोरा को डांस के साथ-साथ स्टंट करते हुए भी देखा गया था।

हाल ही में फिल्म सत्यमेव जयते का गाना 'कुसु कुसु' रिलीज हुआ है, जिसमें नोरा का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। फैंस इस गाने को खूब प्यार दे रहे हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur