रेड गाउन में नोरा फतेही के हॉट लुक ने मचाया तहलका, किलर अंदाज में वॉक करते हुए ''दिलबर गर्ल'' ने लूटी महफिल

12/20/2021 10:24:01 AM

मुंबई. एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें परफेक्ट लगती है। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हैं। हाल ही में नोरा ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।


लुक की बात करें तो नोरा रेड गाउन में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है। इस लुक में नोरा बेहद हॉट लग रही है। एक्ट्रेस चलते हुए कैमरे के सामने किलर अंदाज में पोज दे रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए नोरा ने लिखा- जो गंदगी उन्होंने मेरे नाम पर फेंकी, वह मिट्टी में बदल गई, और मैंने उसे बड़ा किया। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख कर फैंस दीवाने हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें नोरा का नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया था। नोरा पर यह आरोप है कि उन्हें आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने करोड़ो के तोहफे दिए थे। ईडी ने जांच के दौरान सुकेश द्वारा दिए गए इन महंगे गिफ्ट्स को लेकर खुलासा किया था। हालांकि, नोरा ने सभी आरोपों को खारिज किया। उन्होंने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते खुद को केस में विक्टिम बताया। नोरा का कहना है कि उन्हें यह कार सुकेश ने नहीं, बल्कि उनकी पत्नी लीना मारिया ने चेन्नई में एक इवेंट का हिस्सा लेने के बदले में दी थी। 

Content Writer

Parminder Kaur