ब्लैक बिकिनी में नोरा फतेही ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीर देख बढ़ी फैंस की धड़कनें

2/1/2022 7:49:29 PM

मुंबई. एक्ट्रेस नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड तस्वीर शेयर की है, जो खूब देखी जा रही है।


तस्वीर में नोरा ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बोल्ड लग रही है। एक्ट्रेस पूल के पास खड़ी है और फोन चला रही है। तस्वीर शेयर करते हुए नोरा ने लिखा- अगली वेकेशन प्लान कर रही हूं। कौन मुझे ज्वॉइन करना चाहता है। नोरा की इस तस्वीर को देख कर फैंस आहें भर रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


काम की बात करें तो नोरा को आखिरी बार फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में देखा गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस अजय देवगन के साथ नजर आई थी। फिल्म में एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद किया गया था।

Content Writer

Parminder Kaur