ट्रेडिशनल लुक में खूबसूरत दिखी नोरा फतेही, ''दिलबर गर्ल'' की सादगी ने चुराया फैंस का दिल

8/8/2021 3:04:05 PM

मुंबई. 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोरी रही है।


तस्वीरों में नोरा लाइट ग्रीन फ्रॉक सूट में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। एक्ट्रेस इन तस्वीरों ने फैंस को दीवाना बना दिया है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


काम की बात करें तो नोरा बहुत जल्द फिल्म भुज में नजर आएंगी। इसमें एक्ट्रेस अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। इसके अलावा एक्ट्रेस सत्यमेव जयते 2 में भी दिखाई देंगी।

Content Writer

Parminder Kaur