नन्हे बच्चों के साथ नोरा फतेही ने लगाए ठुमके, सामने आई वीडियो
3/14/2019 11:12:38 AM
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती है। हाल ही में नोरा ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की है। इसमें नोरा कुछ छोटे बच्चों संग डांस करती नजर आ रही है। अपने डांस के लिए फेमस नोरा इसमें काफी अच्छा डांस कर रही है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए नोरा ने लिखा 'यह अब तक की सबसे क्यूट चीज है। यह बच्चें स्ट्रीट डांसर के सेट पर ठण्ड में अपने परिवार संग तस्वीर खिंचवाने के लिए रूके थे। उसी समय एक बच्चा कमरिया गाने पर डांस कर मुझे स्टेप दिखाना चाहता था। लेकिन फिर मैंने सोचा कि कितना प्यारा लम्हा है। सब साथ मे कमरिया पर डांस करना ही चाहिए। इन क्यूट बच्चों से ज्यादा खुसी मुझे किसी भी चीज में नहीं मिलती। मैं इसी के लिए जीती हूं।'
View this post on InstagramA post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on
वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा जल्द ही फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में नजर आएंगी। इसमें नोरा के अलावा वरुन धवन और श्रद्धा कपूर भी लीड रोल में है। इसके अलावा नोरा बहुत जल्द ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘भारत’ में नजर आएंगी। नोरा इस फिल्म में एक लैटिन अमेरिकी लड़की के किरदार में नजर आने वाली हैं।