Airport Look: सफर भी स्टाइल से करती हैं नोरा फतेही,लैदर जींस और हॉट टॉप वाले इस लुक की खूब हो रही है चर्चा

8/27/2021 12:03:46 PM

मुंबई: वैसे तो स्टाइल से रहना हर कोई चाहता है लेकिन उसे अच्छे से कैरी करना किसी किसी को ही आता है। इंडस्ट्री में ऐसी कई हसीनाएं जिन्हें देख ऐसा लगता है स्टाइल खुद उन एक्ट्रेसेस के साथ रहना चाहता है। एक्ट्रेस नोरा फतेही भी उन्हीं हसीनाओं में से एक हैं। नोरा फतेही स्टाइल में रहने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करतीं बल्कि उनकी तो हर अदा में ही स्टाइल है।

फिर चाहे वो घर का सामान खरीदने बाहर निकलीं हो या फिर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हों। एक्ट्रेस का ओरा इतना कमाल है कि वो कहीं भी जाएं हर किसी की नजरें अपनी तरफ मोड़ ही लेती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं।

दरअसल, वीरवार रात नोरा फतेही को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान नोरा शाइन लैदर पैंट और टैंक टाॅप में बेहद बोल्ड दिखीं। नोरा ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया था।

इसके साथ उन्होंने  हाई हील्स कैरी किए थे। येलो बैग नोरा के लुक को परफेक्ट बना रहा था। एयरपोर्ट पर नोरा ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। फैंस नोरा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो नोरा हाल ही में फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आईं थी। फिल्म में उन्होंने जासूस की भूमिका निभाई है। फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, एमी विर्क जैसे स्टार्स हैं। 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma