क्रिसक्राॅस क्राॅप टाॅप और डेनिम में नोरा फतेही का क्लासी लुक, ''दिलबर गर्ल'' के साइड बैग की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

6/7/2021 4:39:33 PM

मुंबई: 'दिलबर गर्ल' यानि एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने राॅकिंग स्टाइल से हमेशा ही फैंस का दिल जीत लेती हैं। फ्लोरल ड्रेसेस हों या सिंपल डेनिम और टॉप कॉम्बिनेशन, नोरा हर स्टाइल को एकदम स्टाइलिश बना देती हैं। हाल ही में नोरा को मुंबई में स्पाॅट किया गया। इस दौरान नोरा व्हाइट कलर के क्रिसक्राॅस क्राॅप टाॅप और ब्लू डेनिम में एकदम क्लासी दिखीं।

नोरा ने अपने लुक को ब्लैक सैंडल, मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया था। नोरा ने इस लुक के साथ ब्लू कलर का  Chanel 19 का साइड बैग कैरी किया था।

नोरा के इस बैग की कीमत 4 लाख थी। नोरा ने मीडिया को देख जमकर पोज दिए। फैंस नोरा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। नोरा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

नोरा के काम की बात करें तो वह अभिषेक दुधैया की मूवी 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी।। यह फिल्म 1971 की भारत-पाक जंग पर आधारित है। फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर जैसे कई स्टार्स हैं।

Content Writer

Smita Sharma