पिंक शिमरी साड़ी में नोरा फतेही ने ढाई कयामत, दिल थामकर देखें ''दिलबर गर्ल'' की ये तस्वीरें

8/3/2021 10:55:54 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस और मशहूर डांसर नोरा फतेही इन दिनों अपने काम से ज्यादा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। आखिर चर्चा में हो भी क्यों न क्योंकि उनका लेटेस्ट लुक वाकई में बेहद कमाल का होता है। पिछले काफी दिनों से वह आए दूसरे दिन अपनी अलग और ग्लैमरस लुक की तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल धड़का रही हैं। इस बार फिर उन्होंने अपने साड़ी लुक की तस्वीरें शेयर कर लाइमलाइट चुरा ली है।


नोरा फतेही ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नोरा शिमरी बेबी पिंक कलर की साड़ी पहने देसी लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने बाल खुले और लाइट मेकअप किया हुआ है, जिसमें वह अपने लुक से कयामत ढा रही हैं।

 

कैमरे के सामने नोरा कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस को उनकी ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं और वह कमेंट कर एक्ट्रेस के इस लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं।


काम की बात करें तो नोरा फतेही ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'रोर: टाइगर ऑफ द सुंदरबन' से की थी। अब जल्द ही वो फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी।

Content Writer

suman prajapati