ऑफ शोल्डर गाउन में ''दिलबर गर्ल'' का स्टनिंग लुक, नोरा की ये तस्वीरें उड़ाएंगी आपके होश

3/18/2020 1:42:46 PM

मुंबई: 'दिलबर गर्ल' यानि नोरा फतेही अब बॉलीवुड का एक फेमस चेहरा है। अपनी बेहतरीन डांसिंग स्किल्स से और प्रतिभा के साथ नोरा ने इंडस्ट्री में अपनी खास जगर बना ली है। एक्टिंग और डांसिंग के साथ-साथ नोरा अपने लुक्स की वजह से भी चर्चा में रहती हैं।

हाल ही में नोरा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नोरा पर्पल कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में स्टनिंग दिख रही हैं।

इसके साथ मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। हेयरस्टाइल की बात करें तो नोरा ने हाफ बन बनाया है जो उनके लुक को एक दम परफेक्ट बना रहे हैं। नोरा कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो नोरा हाल ही में फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा नोरा जल्द ही 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आईं थीं। 

Smita Sharma