नोरा का लेटेस्ट डांस वीडियो वायरल, एक्ट्रेस के हॉट मूव्स ने लगाई इंटरनेट पर आग

12/28/2020 2:12:05 PM

मुंबई. एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस और लुक्स के कारण चर्चा में बनी रहती है। नोरा ने एक्टिंग के साथ-साथ अपने किलर डांस से लोगों के दिलों पर राज किया है। एक बार फिर नोरा अपने डांस से धमाल मचाने के लिए तैयार है। हाल ही में सोशल मीडिया पर नोरा का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।


वीडियो में नोरा डांस प्रैक्टिस करती हुई नजर आ रही है। ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा और शॉर्ट्स में नोरा हॉट डांस मूव्स से फैंस का दिल जीत रही है। नोरा के इस डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by DANCE PLUS ➕ (@danceplus.official_)

बता दें नोरा ने साल 2014 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बार नोरा बिग बॉस 9 में नजर आई। नोरा दिलबर, कमरिया और साकी-साकी गानों पर डांस कर सबका दिल जीत लिया। इसके बाद नोरा ने फिल्म भारत और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में काम किया। हाल ही में नोरा ने गुरु रंधावा के गाने 'नाच मेरी रानी' पर डांस किया था। जिसे खूब पसंद किया गया। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म भुज में नजर आने वाली है।

Parminder Kaur