देर रात नोरा फतेही की इंस्टाग्राम पर हुई वापसी,पोस्ट शेयर कर बोलीं-मेरे अकाउंट को हैक करने की कोशिश...

2/5/2022 1:23:57 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही के फैंस को उस समय झटका लगा जब 4 जनवरी को दिलबर गर्ल का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक से डीएक्टिवेट हो गया।किसी को समझ नहीं आया ये क्या हुआ।

PunjabKesari

 

फैंस बार-बार इंस्टाग्राम अकाउंट को चेक करते लेकिन निराशा हाथ लगती लेकिन देर रात वापस से उनका अकाउंट एक्टिवेट हो गया। उनका अकाउंट डीएक्टिवेट क्यों हुआ था, इसकी जानकारी नोरा ने खुद दी।

PunjabKesari

नोरा ने इंस्टा स्टोरी पर फैंस से माफी मांगते हुए लिखा- 'सॉरी guys! मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक करने की कोशिश की गई थी। सुबह से कोई मेरे अकाउंट में घुसने की कोशिश कर रहा था शुक्र हो इंस्टाग्राम टीम का जिन्होंने तुरंत इस समस्या का सुलझाने में मेरी मदद की।'

PunjabKesari
नोरा फतेही इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और इस पर उन्हें 37.6 मिलियन लोग फॉलो करते थे। एक्ट्रेस अक्सर प्लेटफॉर्म पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती हैं, जिससे फैंस हैरान हो जाते हैं। नोरा इस समय दुबई में हैं, जहां वह वेकेशन का लुफ्त उठा रही हैं।

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही का पिछला म्यूजिक वीडियो 'डांस मेरी रानी' जबरदस्त हिट हुआ थाय़ वीडियो में नोरा का लुक शकीरा से इंस्पायर था।  ‘डांस मेरी रानी’ नोरा फतेही और गुरु रंधावा के बीच फिल्माया गया दूसरा म्यूजिक वीडियो है। नोरा आखिरी बार फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आईं थीं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News