समुद्र किनारे नोरा फतेही ने किया हॉट डांस, वीडियो आई सामने

6/19/2018 1:16:08 PM

मुंबई: एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ वीडियो शेयर की है। इसमें वह एक समुद्र बीच पर बैली डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर किए हुए 24 घंटे से भी कम वक्त हुआ था और इसे 3 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो के कैप्शन में नोरा ने लिखा, ''आप लोगों ने कहा था और लीजिए ये यहां है। ''

 

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

 

अपकमिंग फिल्म 'सत्यमेव जयते' के गीत 'दिलबर' में नजर आने वाली अभिनेत्री नोरा फतेही का कहना है कि वह काम को लेकर अभिनेता की समझ का सम्मान करती हैं। नोरा इससे पहले जॉन के साथ फिल्म 'रॉकी हैंडसम' के गीत 'रॉक द पार्टी' में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कहा, "जब मैंने पहली बार सुना कि मुझे जॉन के साथ काम करना है तो उनके साथ दोबारा काम करने को लेकर मैं रोमांचित हो गई। मैं जॉन के काम करने की समझ का सम्मान करती हूं और वह वास्तव में कई शानदार फिल्मों का हिस्सा हैं।" नोरा ने कहा कि फिल्म 'दोस्ताना' के अभिनेता उनकी प्रतिभा की सराहना करते हैं और इसके लिए वह उनकी आभारी हैं। फिल्म 'सत्यमेव जयते' 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।

 

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

 

Punjab Kesari