''दिलबर गर्ल'' नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर पूरे किए 31 मिलियन फॉलोअर्स, फूल और गुब्बारों के साथ यूं व्यक्त की खुशी

8/25/2021 5:27:31 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस और मशहूर डांसर नोरा फतेही ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी भारी-भरकम फैन फॉलोइंग है। हाल ही में दिलबर गर्ल ने इंस्टाग्राम पर 31 मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिए है, जिसकी खुशी एक्ट्रेस ने बेहद खास अंदाज में मनाई।  हाल ही में उनकी 31 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने पर जश्न मनाने की तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें खूब देखा जा रहा है।


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर 31 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने पर नोरा बेहद खुश हैं। वह गुलाब के फूलों के साथ लगे गुब्बारों के साथ पोज दे रही है।

 

ट्रांसपेरेंट कलर का एक गुब्बारा है, जिसके अंदर व्हाइट और गोल्डल छोटे-छोटे और भी कई गुब्बारे हैं। इस बड़े गुब्बारे के ऊपर लिखा हुआ है-31 मिलियन पूरे होने पर बधाई। इन तस्वीरों में हसीना का बेहद खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है। वह व्हाइट टॉप और डेनिम में परफेक्ट लग रही हैं।


फैंस उनकी इन तस्वीरों को भी खूब पसंद कर रहे हैं।


काम की बात करें तो नोरा फतेही ने 'दिलबर' और 'गर्मी' जैसे गानों से लोगों का खूब दिल जीता है। इसकी अलावा वह और भी कई पॉपुलर सॉन्ग्स से सुर्खियां बटोरी चुकी हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में देखा गया,  इसमें उनके किरदार और डांस की लोगों ने खूब सराहना की है।

Content Writer

suman prajapati