कनाडा की सड़कों पर ''बर्फ के गोले'' और आईसक्रीम का लुत्फ उठाती नजर आईं नोरा फ्तेही, हसीना के देसी अंदाज ने जीता फैंस का दिल

8/25/2021 11:37:35 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. कनाडा में जन्मीं बॉलीवुड एक्ट्रेस और मशहूर डांसर नोरा फ्तेही काफी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपने काम के दम पर भारत में अपनी खासी पहचान बनाई है। सोशल मीडिया पर उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इन दिनों नोरा फ्तेही अपने देश कनाडा पहुंची हुई है, जहां से उनके वीडियोज और तस्वीरें खूब वायरल हो रहे हैं। इसी बीच नोरा का कनाडा की सड़को पर फन करते का एक वीडियो सामने आया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

 

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा ने अपने एक हाथ में आइसक्रीम पकड़ी है और दूसरे हाथ में बर्फ के गोले का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है।


View this post on Instagram

A post shared by 👑NoraFatehiLovers//عشاق نورة👑🧿 (@norafathilovers)

इस दौरान नोरा नियॉन कलर के क्रॉप टॉप और डेनिम जींस में जबरदस्त लग रही हैं।

 


काम की बात करें तो नोरा फतेही ने 'दिलबर' और 'गर्मी' जैसे गानों से लोगों का खूब दिल जीता है। इसकी अलावा वह और भी कई पॉपुलर सॉन्ग्स से सुर्खियां बटोरी चुकी हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में देखा गया,  इसमें उनके किरदार और डांस की लोगों ने खूब सराहना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News