नोरा फतेही ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, कुछ समय पहले शेरों के बीच पोज देते हुए शेयर की थी तस्वीरें

2/4/2022 5:43:12 PM

मुंबई. एक्ट्रेस नोरा फतेही की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में खबर सामने आई है कि एक्ट्रेस ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। इंस्टाग्राम पर नोरा का पेज फैंस को शो ही नहीं हो रहा है। एक्ट्रेस के 37.6 मिलियन फॉलोअर्स थे। 


नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पेज पर क्लिक करने पर लिखा आ रहा है कि अब ये पेज अवेलेबल नहीं है। एक्ट्रेस ने कुछ घंटे पहले  दुबई वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर की थीं। अब पेज ही नहीं नजर आ रहा। ये देख कर फैंस काफी चौंक गए हैं और सोच रहे हैं कि नोरा ने ऐसा क्यों किया।


बता दें नोरा इस समय दुबई में है और वेकेशन एंजॉय कर रही है। एक्ट्रेस ने कुछ देर पहले ही एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो शेर को हाथों से खाना खिलाती नजर आ रही थीं। 

Content Writer

Parminder Kaur