''बटला हाउस'' का गाना रिलीज, नोरा फतेही के डांस ने बढ़ाई फैंस के दिल की धड़कने

7/15/2019 1:16:06 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी फिल्म 'बटला हाउस' को लेकर काफी सुर्खियों में है। अब इस फिल्म का गाना 'साकी-साकी' रिलीज हो गया है। गाना रिलीज होने के साथ ही इंटरनेट पर ट्रेंड होता दिखाई दे रहा हैं। इस गाने में बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपने यूनिक डांसिंग मूव्स के जरिए दर्शकों को दीवाना बनती हुई नजर आई।

 

 

नोरा फतेही का सेक्सी डांस मूव्स आपको भी थिरकने पर मजबूर कर सकते हैं। कुछ देर पहले रिलीज हुए इस गाने को 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सामने आए इस गाने में आप देख सकते है कि नोरा अपने डांस से कहर बरपा दिया है। इस गाने में नोरा फतेही जबरदस्त डांस से धमाका कर दिया है।

 

 

बता दें कि 'साकी-साकी' ये गाना कोएना मित्रा की फिल्म 'मुसाफिर' का हैं। इस गाने पर कोएना मित्रा जबरदस्त डांस करती दिखाई दी थी। ये एक आइटम नंबर के तौर पर फिल्म में रखा गया था। खैर बात अगर 'बटला हाउस' की करें तो, फिल्म में जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

 

 

हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था जोकि दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में जॉन अब्राहम पुलिस वाले की भूमिका में दिखाई देंगे। ये फिल्म अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।

 

 

Konika