नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर पूरे किए 20 मिलियन फॉलोवर्स, मोरक्को में फ्रेंड्स के साथ मनाया जश्न

11/25/2020 2:21:36 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर डांसर नोरा फतेही सोशल मीडिया की दुनिया में एक्टिव रहने वाली हसीनाओं में से एक हैं। उनके लेटेस्ट वीडियो और फोटोज वायरल होते ही इंटरनेट पर तहलका मचाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं। जिसे पाकर नोरा बेहद खुश हैं। इस खुशी में डांसर ने जमकर सेलिब्रेशन किया, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। 


इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा ने 20 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने पर खूब पार्टी की।

 

उन्होंने अपने फ्रेंड्स के साथ मिलकर केक काटा, डांस किया और ड्राइविंग पर निकलीं। इस वीडियो में नोरा का बेहद गॉर्जियस लुक देखने को मिल रहा है और फैंस भी इसे खूब लाइक कर रहे हैं। 


इस वीडियो को शेयर करते हुए नोरा ने 20 मिलियन फॉलोअर्स होने पर फैंस का शुक्रिया किया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

उन्होंने में कैप्शन लिखा, वाह, हमने कर दिखाया। मेरी इंस्टा फैमिली और जिसने हमेशा मेरा सपोर्ट किया उसको थैंक यू। लव यू गाइज, ये तो बस शुरुआत है।

 

काम की बात करें तो नोरा आखिरी बार रेमो डिसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ वरुण धवन और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे। हाल ही में हसीना का डांस नंबर 'नाच मेरी रानी' रिलीज हुआ है, जिसे गुरु रंधावा ने गाया है। यह गाना काफी पॉपुलर हो रहा है। 

suman prajapati