बोल्ड लुक में एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुईं नोरा फतेही, एक्ट्रेस के टॉप में था ऐसा कट कि देखते रह गए लोग

11/29/2021 1:33:56 PM

मुंबई: इंडस्ट्री में अगर कोई ऐसी एक्ट्रेस है जिसके बोल्ड लुक हमेशा ही फैंस पसंद करते हैं तो वह हैं एक्ट्रेस नोरा फतेही। नोरा ने ना केवल अपनी बैली डांसिंग बल्कि अपने फैशन सेंस से भी लोगों का दिल जीता है। उनके एयरपोर्ट लुक की बात करें तो वह कैजुअल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी होता है।

एक बार फिर नोरा अपने लुक के चलते सुर्खियों में हैं। बीती शाम नोरा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। हमेशा की तरह इस बार भी हर किसी की नजरे नोरा फतेही के लुक पर थम गई।

लुक की बात करें तो नोरा क्राॅप टाॅप में और व्हाइट ट्राउजर पैंट में स्टाइलिश दिख रही हैं। नोरा के टॉप में सामने की तरफ के एक डिजाइनर स्लिट था जो कि उनके इस लुक को डेयरिंग बना रहा था।

नोरा ने अपने लुक को लाइट मेकअप,पोनी और शेड्स से लुक को पूरा किया है। नोरा ने एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। फैंस नोरा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो नोरा हाल ही में 'सत्यमेव जयते 2' के 'कुसु कुसु' साॅन्ग में नजर आईं। फैंस इस साॅन्ग में उनके डांस को काफी पसंद कर रहे हैं। ‘कुसु कुसु में नोरा फतेही बेली डांस का जलवा बिखेर रही हैं, जो फैंस को भी लुभाने में कामयाब रहा।

 

 


 

Content Writer

Smita Sharma