धूमधाम से नोरा फतेही ने सेलिब्रेट किया अपना 30वां बर्थडे, रंग-बिरंगे बैलून्स के बीच बैठी ''डांसिंग क्वीन'' का दिखा दिलकश अंदाज

2/10/2022 10:40:25 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. नोरा फतेही बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है, जिन्होंने बहुत कम समय में अपने हॉट डांस मूव्स से दुनिया को दीवाना बनाया है। न सिर्फ डांस बल्कि उनके लुक के भी फैंस खूब दीवाने हैं। हाल ही यानि 6 फरवरी को नोरा ने अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने फैंस को खूब प्यार मिला। वहीं डांसर और एक्ट्रेस ने अपना ये बर्थडे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि 'डांसिंग क्वीन' नोरा रंग बिरंगे बैलून्स के बीच बैठी बेहद खुश नजर आ रही हैं और उड़ते गुब्बारों को देखते हुए पोज दे रही हैं। इस दौरान हसीना प्रिंटेड क्रॉप-टॉप और स्कर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

PunjabKesari



वहीं अन्य तस्वीरों में नोरा सिल्की ड्रेस पहने केक काटती नजर आ रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर खूब प्यार भी लुटा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)


बता दें, नोरा फतेही अपनी बोल्ड डांसिंग स्किल्स के लिए भी जानी जाती हैं। उनका बीते दिनों रिलीज हुआ सॉन्ग डांस मेरी रानी खूब पसंद किया गया। इस सॉन्ग में नोरा सिंगर गुरु रंधावा के साथ नजर आईं थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News