रेमो डिसूजा के खिलाफ निकला गैर जमानती वारंट, 5 करोड़ की धोखाधड़ी का है आरोप

10/23/2019 3:14:43 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल, एक व्यक्ति के साथ 5 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में चल रही सुनवाई के दौरान गैरहाजिर रहने पर गाजियाबाद कोर्ट ने उनके खिलाफ यह वारंट जारी किया है। 

PunjabKesari, Remo Dsouza

गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाले सतेंद्र त्यागी ने रेमो डिसूजा पर 5 करोड रुपए के गबन का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक फिल्मों में पैसा लगाने के नाम पर रेमो ने उनसे तकरीबन 5 करोड़ रुपये ठग लिए। 2013 में सतेंद्र त्यागी मुम्बई में ही रेमो डिसूजा से मिले और तभी पैसे भी दिए थे।उनका आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर रेमो डिसूजा ने उनपर जानलेवा हमला भी करवाया था।

PunjabKesari, Remo Dsouza

इस धोखाधड़ी के बाद 2016 में उन्होंने रेमो डिसूजा खिलाफ मुक़दमा लिखवाया। जिसकी सुनवाई गाजियाबाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में चल रही थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट की दी तारीखों पर रेमो डिसूजा के ना पहुंचने से नाराज कोर्ट ने आखिरकार उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। अब सूचना है कि जल्द ही गाजियाबाद पुलिस मुंबई के लिए रवाना होगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Akash sikarwar


Recommended News

Related News