''दोनों बच्चों की शादी हो गई'' पति ऋषि के निधन के बाद अकेली पड़ गई हैं नीतू कपूर! बोलीं-''मेरे साथ कोई नहीं रहता''

6/24/2022 12:03:55 PM

मुंबई: बाॅलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने साल 2020 में अपनी जिंदगी के सबसे बड़े सपोर्टर व पति ऋषि कपूर को हमेशा के लिए खो दिया था।  नीतू और ऋषि कपूर की लव स्टोरी बी-टाउन की चर्चित प्रेम कहानियों में से एक हैं। शादी के बाद का साथ करीब 40 सालों का रहा ऋषि के निधन ने नीतू को अंदर से तोड़कर रख दिया था। वह हर पल ऋषि जी को याद करती हैं।

नीतू ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने इस दर्द को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि पति ऋषि कपूर के निधन के बाद उन्होंने कैसे खुद को संभाला। एक्ट्रेस ने कहा कि वो अकेले रहती हैं। उनके दोनों बच्चों रणबीर और रिद्धिमा की शादी हो चुकी है। इस बीच उन्होंने एक्टिंग में अपना सुकून ढूंढ लिया। 

नीतू ने कहा- 'एक्टिंग मेरा पेशा है। मैं और क्या कर सकती हूं, मैं बिल्कुल अकेली हूं। मेरे साथ कोई नहीं रहता, मेरे दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है। तो मैं क्या करूं? इसलिए मैंने फैसला किया कि बिजी रहना बेहतर है, काम करते रहो, दिल बहल जाता है। तो यह अच्छी बात है।'

इससे पहले एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में नीतू कपूर ने बेटे रणबीर कपूर के शादी के बाद 'जोरू का गुलाम' बनने पर कहा था-'मुझे नहीं लगता कि रणबीर जोरू का गुलाम है क्योंकि मेरा बेटा बहुत बुद्धिमान व्यक्ति है वह अपने प्यार को संतुलित करता है। वह हमेशा 'मां मां मां' नहीं करता है वह मुझे पांच दिनों में एक बार फोन करता है और पूछता है- आप ठीक हो ना? उसका मुझसे यह पूछना ही मेरे लिए काफी है।'

गौरतबल है कि नीतू कपूर ने साल 1980 में ऋषि कपूर से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनके नाम रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर है। रिद्धिमा ज्वेलरी डिजाइनर हैं और उन्होंने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन भरत साहनी के साथ शादी की है।उनकी समारा नाम की एक बेटी भी है। वहीं एक्टर रणबीर कपूर ने इसी साल आलिया भट्ट के साथ शादी की है।

काम की बात करें  नीतू कपूर जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' से बाॅलीवुड में कम बैक किया। फिल्म आज यानि 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसमें नीतू कपूर के अलावा अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और वरुण धवन हैं। 

Content Writer

Smita Sharma