लंबे समय तक डेटिंग के बाद नितिन ने की गर्लफ्रेंड संग सगाई, तस्वीरें वायरल

2/16/2020 4:36:39 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ फिल्मों के सुपरस्टार बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने गर्लफ्रेंड शालिनी संग सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी देते हुए नितिन ने अपनी सगाई की फोटो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। कपल की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।


अपनी होने वाली वाइफ यानी शालिनी संग तस्वीरें शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, पेलि पनुलु शुरू.. मुसिक शुरू.. आपके आशीर्वाद की जरूरत है।

लुक की बात करें नितिन को व्हाइट कलर की धोती में नजर आ रहे हैं, वहीं शालिनी येलो और ग्रीन लहंगे में खूबसूरत नजर आ रही हैं।

एक-साथ दोनों का परफेक्ट अंदाज देखने को मिल रहा है। अन्य तस्वीरों में स्टार्स अपनी फैमिली के साथ रस्में करते दिखाई दे रहे हैं। 


काम की बात करें तो नितिन ने साल 2002 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्हें ‘श्रीनिवास कल्याणम’ और ‘चल मोहन रंगा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है।

नितिन अपने करियर में अब तक करीब 50 फिल्में कर चुके हैं। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड शालिनी ने यूके की यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। दोनों एक- दूसरे को पिछले आठ साल से डेट कर रहे हैं।

Edited By

suman prajapati