मां नीता संग ईशा की बॉन्डिंग, मल्टीक्लरड लहंगे में खूबसूरत दिखीं बहू श्लोका

2/4/2020 4:32:18 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों काफी जश्न का माहोल देखने को मिल रहा है। शादी से लेकर पार्टीज और अवॉर्ड्स इंवेट में अपने लुक को तक स्टार्स सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री से खास नाता रखने वाला अंबानी परिवार भी पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड स्टार्स में कोई शादी हो और अंबानी परिवार की शिरकत न हो, ऐसा कभी हो ही नही सकता। 

PunjabKesari
हाल ही में करीना और करिश्मा कपूर के भाई अरमान जैन शादी के बंधन में बंधे। इस दौरान बॉलीवुड के कई सेलिब्रेटीज का भारी जमावड़ा देखने को मिला। इसी बीच अंबानी खानदान की बहू बेटियों का लुक भी चर्चा में हैं।

PunjabKesari

शादी में जब नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी ने स्टाइलिश एंट्री की तो सबकी निगाहें उन्हें ही देखती रह गईं। इस दौरान नीता अंबानी गोल्डन कलर के शिमरी लहंगे में खूबसूरत नजर आईं। लहंगे के साथ हैवी ज्वेलरी, ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं उनकी बेटी ईशा का लुक भी काबिल-ए-तारीफ है। लुक की बात करें वेडिंग लुक के लिए ईशा ने बेबी पिंक लहंगे का चुनाव किया है। लहंगे के साथ ईशा ने मैचिंग नेकलेस और कंगन पेयर की हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। 

PunjabKesari
इतना ही नहीं, अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता का भी पति अकाश अंबानी संग ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। इस दौरान शलोका मल्टीकलरड लहंगे से अपने लुक को कम्पलीट करती नजर आईं।

PunjabKesari

लहंगे के साथ ग्रीन नेकलेस, टिक्का और इयररिंग्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। लुक को कैरी करते हुए शलोका अकाश अंबानी के साथ जमकर पोज दे रही हैं।

PunjabKesari
इसी बीच उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट का भी गॉर्जियस लुक देखने को मिला। इस दौरान राधिका फ्लोरल प्रिंटेड लहंगे में कहर ढाती नजर आईं।

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News