Pics: ईशा-आकाश की शादी के बाद हरमंदिर साहिब दर्शन करने पहुंची नीता अंबानी

4/1/2019 5:23:59 PM

मुंबई: अंबानी परिवार की भगवान में आस्था तो हम सब जानते ही हैं। जब भी अंबानी फैमिली में कोई ख़ुशी होती है, तो उस ख़ुशी में सब से पहले भगवान को याद किया जाता है। यहाँ तक की शादी का कार्ड भी सबसे पहले सिद्धिविनायक मंदिर ही दिया जाता है।

हाल ही में बेटे आकाश अंबानी और बेटी ईशा अंबानी की शादी के बाद नीता अंबानी श्री हरमंदिर साहिब में दर्शन करने पहुंची। गुरुद्वारे में नीता का ऐसा अंदाज देख सभी देखते ही रह गए।

इस दौरान नीता अंबानी सिर पर पल्ला लिए और हाथ जोड़कर सिर झुकाते हुए नजर आईं। नीता ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और अरदास की। साथ ही गुरु साहिबान का शुक्रिया अदा किया।

जानकारी के मुताबिक, नीता अंबानी ने कड़ाह प्रसाद लिया और गुरुघर गईं। श्री हरिमंदिर साहिब की पवित्र परिक्रमा में बैठकर गुरबाणी का श्रवण किया। उसके बाद उन्होंने लंगर हॉल में जाकर सेवा भी की। तस्वीरों में उनका बेहद सिंपल अंदाज देख आप भी हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, पीसीए स्टेडियम मोहाली में शनिवार को मुंबई की टीम और पंजाब की टीम के बीच मुकाबला खेला गया। अपनी टीम को चीयर करने के लिए नीता अंबानी भी आईं, लेकिन उससे पहले वे पंजाब के अमृतसर जिले में गईं। 

 

Neha