बेटी ईशा की शादी का कार्ड लेकर सास कोकिला संग अंबाजी के मंद‍िर पहुंचीं नीता अंबानी

11/29/2018 1:37:52 PM

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी 12 द‍िसंबर को आनंद पीरामल से शादी करेंगी। इस शादी में परिवारवालों द्वारा छोटी-बड़ी चीज का खास इंतजाम किया जा रहा है। उदयपुर में शादी से पहले की रस्में निभाने के बाद मुंबई में शादी रचाएंगे।

हाल ही में नीता अंबानी अपनी सास कोकिला बेन के साथ निमंत्रण कार्ड देने गुजरात के मशहूर अंबाजी मंद‍िर पहुचीं। मंदिर से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इस दौरान नीता और उनकी सास कोकिला ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं।

ईशा की शादी का कार्ड देखने में काफी दिलचस्प लग रहा है। प‍िंक और गोल्डन बॉक्स में बनाए गए इस कार्ड को चार बॉक्स में बांटा गया है।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने बेटी ईशा की शादी में खास इंतजाम किए हैं। 

बता दें कि ईशा और आनंद शादी की शादी के के एक हफ्ते पहले अंबानी और पीरामल पर‍िवार एक खास ड‍िनर पार्टी का आयोजन करेगा। इस पार्टी के लिए उदयपुर की लोकेशन को चुना गया है। शादी की रस्में मुंबई स्थित अंबानी पर‍िवार के रेजीडेंस में ही होगीं। सभी को इस रॉयल वेडिंग का बेसब्री से इंतजार है। 

Neha