IPL ट्रॉफी लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं नीता अंबानी, रेड सूट में दिखा ग्लैमरस अंदाज

5/15/2019 11:54:18 AM

मुंबई: उद्दोगपति मुकेश अंबानी की पत्नी और मुंबई इंडियनस की मालकिन नीता अंबानी इन दिनों आइपीएल में अपनी शानदार जीत के बाद काफी खुश हैं। ऐसे में मंगलवार को वह मुंबई इंडियनस की ट्रॉफी लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची।

हाल ही में उनकी ट्रॉफी के साथ कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस खुशी को नीता ने भगवान के साथ बांटा है।

कहा जा रहा है कि नीता ने यहां ट्रॉफी एक छोटे बच्चे के हाथ में दी और गणेश पूजा की।

इन तस्वीरों में नीता रेड और पिंक सूट में काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर जीत की खुशी साफ महसूस की जा सकती है।

हाथ में ट्रॉफी पकड़े हुए उन्होंने मीडिया कैमरा को मुस्कुराते हुए पोज दिए। नीता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

बता दें कि इंडियंस ने चौथी बार आइपीएल का खिताब जीतकर इतिहास रचा है।

नीता अक्सर अपनी IPL टीम मुंबई इंडियनस की हौसला अफजाई के लिए मैदान में उपस्थित रहती हैं। कई मौके पर देखा जाता है कि जब टीम मझधार में फंसी होती है तो नीता स्टैंड्स में बैठकर प्रार्थना करने लग जाती हैं। 

 

 

Neha