फिल्म ''दृश्यम'' के डायरेक्टर निशिकांत कामत की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

8/12/2020 11:26:32 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है। दृश्यम, मदारी और मुंबई मेरी जान जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके निर्देशक निशिकांत कामत की हालत बहुत नाजुक है। जिसके चलते उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि वो बीते कुछ दिनों से लीवर सिरोसिस की समस्या से जुझ रहे थे।


निशिकांत कामत की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। निशिकांत के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामनाएं कर रहे हैं।


काम की बात करें तो निशिकांत फिल्मों के डायरेक्शन के अलावा अपनी एक्टिंग से भी लोगों के दिलों में पहचान बना चुके है। उन्होंने साल 2004 में  फिल्म हवा आने दे से एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने जॉन अब्राहम की फिल्म रॉकी हैंडसम में विलेन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। इसके अलावा उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है। हाल ही में निशिकांत ने फिल्म दृश्यम के पांच साल पूरे किए थे। इस फिल्म में एक्टर अजय देवगन, रजत कपूर, श्रिया सरन और तब्बू जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ नजर आए थे। 


 
 

Edited By

suman prajapati