निधनः टीवी के 'निषाद राज' उर्फ चंद्रकांत पंड्या ने कहा दुनिया को अलविदा, रामायण में निभाई थी 'श्रीराम' के मित्र की भूमिका
10/21/2021 3:32:23 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी के मशहूर धारावाहिक 'रामायण' के सभी किरदारों ने लोगों के दिल में अलग छाप छोड़ी है। पिछले दिनों शो 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने अरविंद त्रिवेदी के निधन से फैंस को बड़ झटका लगा है। अरविंद के निधन को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है कि रामायण के एक और प्यारे किरदार चंद्रकांत पंड्या इस दुनिया को अलविदा कह गए है। चंद्रकांत पंड्या ने शो में भगवान श्रीराम के मित्र 'निषाद राज' की भूमिका निभाकर लोगों का दिल जीता था।
चंद्रकांत पंड्या के निधन की जानकारी रामायण की सीता एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। दीपिका चिखलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्टर की एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि चंद्रकांत पांड्या अब नहीं रहें। इस खबर के बाद से ही टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है।
बता दें, चंद्रकांत पंड्या का जन्म गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी गांव में 1 जनवरी 1946 को हुआ था। करियर की शुरूआत में वो गुजरात से आकर मुंबई बस गए थे। ‘कडू मकारनी’ में काम के लिए चंद्रकांत को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। एक्टर ने अपने करियर में 100 से अधिक गुजराती फिल्मों और सीरियल्स में काम किया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bihar Train News: पटना से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए बसपा प्रमुख मायावती आज पार्टी नेताओं के साथ करेंगी बैठक

सेवादल कांग्रेस की रीढ़, दिया जाएगा पूरा मान-सम्मान : प्रतिभा सिंह

NBER रिपोर्टः ढाका दुनिया का सबसे धीमी गति वाला शहर, इस City की स्पीड है सबसे तेज