घरेलू हिंसा विवाद: पति करण ही नहीं अब निशा ने सास ससुर के खिलाफ भी दर्ज करवाई FIR

6/26/2021 3:37:03 PM

मुंबई: एक्टर करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से  रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार इजहार करते रहते थे लेकिन कुछ दिनों पहले ही निशा ने अपने पति करण के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया तो इसे सुन हर कोई दंग रह गया। इस शिकायत के बाद करण को गिरफ्तार कर लिया गया था हालांकि उन्हें एक रात पुलिस स्टेशन में बिताने के बाद बेल मिल गई थी।

इसके बाद से ही दोनों एक-दूसरे पर कई इल्जाम लगा रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर करण की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। निशा रावल ने करण के खिलाफ गोरेगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। निशा ने करण  के खिलाफ यह मामला 25 जून को दर्ज किया गया।

निशा आरोप लगाया है कि करण ने उनकी इच्छा के खिलाफ अत्याचार किया है निशा ने करण के अलावा अपने सास ससुर अजय मेहरा, बेला मेहरा और देवर कुणाल मेहरा पर भी मारपीट और जानबूझकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।

इतना ही नहीं करण पर उनके बैंक खाते से 1 करोड़ रुपये से अधिक राशि निकालने का आरोप भी एक्ट्रेस ने लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। इससे पहले भी 31 मई को निशा रावल ने करण पर घरेलू विवाद का आरोप लगा था और अपने माथे पर लगी चोंट का जिम्मेदार भी उन्हें ही बताया था।

Content Writer

Smita Sharma