#NirbhayaVerdict: निर्भया के दोषियों को हुई फांसी, बॉलीवुड सेलेब्स बोले-'आखिरकार न्याय हुआ'

3/20/2020 9:47:17 AM

मुंबई: साल 2012 में भारत की राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप कांड में आज करीब 7 साल, 3 माह और 4 दिन बाद इंसाफ हुआ है। तिहाड़ जेल के फांसी घर में शुक्रवार सुबह ठीक 5.30 बजे निर्भया के चारों दोषियों को फांसी दी गई. निर्भया के चारों दोषियों विनय, अक्षय, मुकेश और पवन गुप्ता को एक साथ फांसी के फंदे पर लटकाया गया। इसके चलते पूरे देश में खुशी की लहर है और निर्भया की मां को संतुष्टि मिली है। बॉलीवुड ने भी देश की बेटी को इंसाफ दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है। निर्भया आंदोलन के समय कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी आवाज बुलंद की थी। वहीं अब निर्भया के दोषियों को फांसी मिलने के बाद बॉलीवुड से भी प्रतिक्रिया सामने आने लगी हैं।

PunjabKesari

रितेश देशमुख

एक्टर रितेश देशमुख ने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा-'निभर्या के माता पिता, उनके दोस्तों के साथ मेरी संवेदना है। समय जरूर लगा लेकिन न्याय हुआ है।'

PunjabKesari

 

 तापसी पन्नू 

हर मुद्दे पर बेबाकी से बोलने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा-' अब निर्भया की मां और उनका परिवार चैन की नींद सो पाएगा। ये काफी लंबी और संघर्षपूर्ण लड़ाई रही है।

PunjabKesari

सुष्मिता सेन

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने ट्वीट कर निर्भया की मां आशा देवी की तारीफ की है।उन्होंने इसे न्याय की जीत बताया है। सुष्मिता ने ट्वीट करते हुए लिखा-' मां के धैर्य और सहनशक्ति को इंसाफ मिल गया है। आखिरकार न्याय हुआ।

PunjabKesari

 

प्रीति जिंटा

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने ट्वीट करते हुए लिखा-'अगर 2012 में निर्भया के बलात्कारियों को लटका दिया जाता तो आज महिलाऔं के खिलाफ हुए अपराधों को रोका जा सकता था।

PunjabKesari

निवारण हमेशा इलाज से बेहतर है। यह भारतीय सरकार का समय है कि न्यायिक सुधारों के लिए कदम उठाया जाए । # RIPNirbhaya

PunjabKesari

 

ऋषि कपूर

ऋषि कपूर ने ट्वीट करेत हुए लिखा-'जैसी करनी वैसी भरनी' इस उदाहरण को केवल भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में स्थापित करें। बलात्कार के लिए सजा मौत से है। आपको वूमनहुड का सम्मान करना होगा। उन लोगों पर शर्म आती है जिन्होंने फांसी देने में देरी की। जय हिन्द!'

PunjabKesari

मधुर भंडारकर

डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने लिखा-' आखिरकार निर्भया को इंसाफ मिल ही गया। मैं हाथ जोड़कर उसके माता-पिता के लिए आवश्यक मानसिक शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

 

क्या था मामला?

बता दें कि 16 दिसंबर को देर रात राजधानी दिल्ली के मुनिरका में 6 लोगों ने चलती बस में पैरामेडिकल की एक 23 साल की छात्रा के साथ बर्बरता को अंजाम दिया गया था। इस मामले में दरिंदगी की वो सारी हदें पार की गईं, जिसे देखकर-सुनकर कोई दरिंदा भी दहशत में आ जाए। वारदात के वक्त पीड़िता का दोस्त भी बस में था। दोषियों ने उसके साथ भी मारपीट की थी। इसके बाद युवती और दोस्त को चलती बस से बाहर फेंक दिया था।घटना के 15 दिनों बाद छात्रा ने सिंगापुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया था। उसके जाने के बाद पूरे देश में महिआलों के खिलाफ बढ़ते अपराधों के खिलाफ जन आंदोलन देखने को मिला। इस घटना के बाद छात्रा को निर्भया का नाम दिया गया और उसे देश की बेटी बताया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News