गुरु पर्व पर माथा टेकने गुरुद्वारे पहुंची निम्रत कौर, ऑफ व्हाइट सूट के साथ सिर पर दुपट्टा लिए एक्ट्रेस की सादगी ने जीता फैंस का दिल

11/8/2022 1:15:16 PM

xबॉलीवुड तड़का टीम. 8 नवंबर को देश में धूमधाम से श्री गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई जा रही है। श्री गुरु नानक देव के 553वें प्रकाश पर्व पर देश के गुरुद्वारों में पाठ, भजन, नगर कीर्तन देखने को मिल रहा है। लोग गुरुद्वारों में माथा टेकने जा रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस निम्रत कौर भी श्री गुरु नानक देव जयंती पर मुंबई के एक गुरुद्वारे में नतमस्तक होने पहुंची, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गईं।


श्री गुरु नानक देव जयंती पर दसवीं फेम एक्ट्रेस निम्रत कौर मुंबई के गुरुद्वारा धन पोथोहर नगर में माथा टेकने पहुंची।

 

तस्वीरों में एक्ट्रेस का कूल लुक देखने को मिल रहा है। ऑफ व्हाइट सूट के साथ वह सिर पर मैचिंग दुपट्टा ओढ़े नजर आ रही हैं।

 

हाथ में उनके चाय का गिलास देखने को मिल रहा है। गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद वह दोनों हाथ जोड़कर कैमरे के सामने पोज देती दिख रही हैं।

 

एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।


काम की बात करें तो निम्रत कौर को आखिरी बार फिल्म 'दसवीं' में देखा गया था। इस फिल्म में वह अभिषेक बच्चन और यामी गौतम के साथ नजर आई थीं। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। 

 

 

Content Writer

suman prajapati