गुरु नानक देव जयंती पर गुरुद्वारे माथा टेकने पहुंची ''दसवीं'' फेम निम्रत कौर, सूट के साथ सिर पर दुपट्टा लिए अपनी सादगी से किया इम्प्रेस

11/27/2023 1:45:27 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  27 नवंबर को देश में धूमधाम से श्री गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई जा रही है। श्री गुरु नानक देव के 554वें प्रकाश पर्व पर देश के गुरुद्वारों में खूब पाठ, भजन, नगर कीर्तन देखने को मिल रहा है। लोग गुरुद्वारों में माथा टेकने जा रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस निम्रत कौर भी श्री गुरु नानक देव जयंती पर मुंबई के एक गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंची, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।


श्री गुरु नानक देव जयंती पर 'दसवीं' फेम एक्ट्रेस निम्रत कौर मुंबई के गुरुद्वारा धन पोथोहर नगर में माथा टेकने पहुंची।

तस्वीरों में एक्ट्रेस का सूट में सिंपल लुक देखने को मिल रहा है।

स्काइब्लू सूट के साथ वह सिर पर मैचिंग दुपट्टा ओढ़े नजर आ रही हैं और कैमरे के सामने दोनों हाथ जोड़ पोज दे रही है।

गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद एक्ट्रेस प्रसाद खाती नजर आईं। सिंपल लुक में अपनी सादगी से निम्रत फैंस का खूब दिल जीत रही हैं। 

काम की बात करें तो निम्रत कौर को आखिरी बार 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' में देखा गया था। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस राधिका मदान भी अहम किरदार में नजर आई थीं।


 

Content Writer

suman prajapati