मुंबई की सड़कों पर यूं स्पाॅट हुईं बाॅलीवुड की हसीनाएं, देखें Latest Pics

5/14/2019 5:18:41 PM

मुंबई: बॉलीवुड हसीनाएं अपने बेस्ट लुक के लिए जानी जाती हैं। कभी स्टाइलिश तो कभी सुपर स्टनिंग लुक में कई हसीनाओं को अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया जाता है। एक्ट्रेसेस अक्सर एक दूसरे से बेहतर दिखने की कोशिश करती हैं। इन हसीनाओं के लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं और फॉलो भी करते हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। आए दिन बी-टाउन की एक्ट्रेसेस को कई जगहों पर स्पॉट किया जाता है। हाल ही में  कल्कि कोचलिन, तापसी पन्नू, नुसरत भरुचा, निमरत कौर को अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया गया।

 

कल्कि कोचलिन

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन हाल ही में मुंबई की सड़कों पर स्पाॅट हुईं। इस दौरान वह व्हाइट स्पैगिटी और ट्राउजर में दिखीं। तस्वीरों वह नो-मेकअप लुक में नजर आईं। इस दौरान कल्कि फोन में बिजी दिखीं। काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार वेब सीरिज मेड इन हेवेन में देखा गया था।

 

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू अपने लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में तापसी को रेस्टोरेंट के बाहर स्पाॅट किया गया। इस दौरान तापसी व्हाइट शर्ट और प्रिंटिड जैगिंग में नजर आईं। तापसी ने अपने लुक को शेड्स से कम्पलीट किया है। इस दौरान तापसी ने एक बैग कैरी किया था। उन्होंने पैपराजी को स्माइल करते हुए पोज दिए।

निमरत कौर

बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट में नजर आ चुकी निमरत कौर को हाल ही में मुंबई में स्पाॅट हुईं। इस दौरान निमरत शाॅर्ट ड्रेस में खूबसूरत अंदाज में दिखीं। उन्होंने शेड्स से अपने लुक को पूरा किया। निमरत ने मीडिया को मुस्कुराते हुए पोज दिए।

नुसरत भरुचा

सोनू के टीटू की स्वीटी से फेमस हुई नुसरत भरुचा अपने लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में नुसरत की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में नुसरत ग्रे एंड व्हाइट कलर की ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान नुसरत ने व्हाइट कलर का स्लिंग बैग कैरी किया था। तस्वीरों में वह बिना मेकअप के नजर आईं। 


 

Smita Sharma