क्या टीम इंडिया के कोच ''शास्त्री'' को डेट कर रही है निमरत कौर? ट्वीट कर बताया सच

9/4/2018 11:14:20 AM

मुंबई: क्रिकेट और बॉलीवुड का नाता काफी पुराना है। कभी ये रिश्ते गॉसिप से आगे नहीं पहुंचे तो कई रिश्तों ने मुकाम हासिल किया। एेसे ही इन दिनों एक और जोड़ी सुर्खियां बटौर रही है। दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान समय में इंडियन टीम के कोच रवि शास्त्री एक्ट्रेस निमरत कौर को डेट कर रहे हैं। दोनों पिछले दो साल से एक दूसरे के साथ हैं। साल 2015 में एक कार लॉन्चिंग के मौके पर रवि शास्त्री और निमरत कौर को साथ में देखा गया था। माना जा रहा है दोनों के बीच अफेयर की शुरुआत यहीं से हुई।

 

 

लेकिन हाल ही में निमरत कौर ने अपने अफेयर को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक ट्वीट कर इस खबर को झूठा साबित किया है। ट्वीट में निमरत ने लिखा- सच : मुझे रूट कैनाल की जरूरत हो सकती है। काल्पनिक : इसके अलावा आज जो भी मैंने अपने बारे में पढ़ा। ज्यादा सच : कल्पना कहीं ज्यादा दुखी कर सकती हैं। मंडे ब्लू होता है और मुझे आइसक्रीम से प्यार है। यहां सब बेकार की बातों को छोड़ते हुए खुशी के साथ आगे का दिन।

 


बता दें कि साल 1990 में रवि शास्त्री ने रितु सिंह से शादी की थी। शादी के 22 साल बाद उन्होंने 2012 में तलाक की अर्जी दी थी। रवि शास्त्री और रितु सिंह के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी, जिसके बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया। दोनों की एक बेटी अलका है।

 

kirti