नहीं रहीं 50 और 60 की मशहूर एक्ट्रेस निम्मी, ऋषि कपूर-महेश भट्ट ने जताया दुख

3/26/2020 12:22:33 PM

मुंबई: 50 और 60 के दशक की  मशहूर एक्ट्रेस नवाब बानो उर्फ़ निम्मी का हाल ही में निधन हो गया है। नवाब बानो ने 87 के उम्र में अंतिम सांस ली। निम्मी का 25 मार्च को शाम 6 बजे सांस संबंधी बीमारी की वजह से निधन हुआ।

PunjabKesari

वे पिछले तीन दिनों से मुंबई के जुहू स्थित क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती थीं। इस बात की जानकारी निम्मी के देवर इजहार हुसैन ने दी है। निम्मी के निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। स्टार्स निम्मी के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं।

 

 

एक्टर ऋषि कपूर ने ट्वीट कर लिखा- RIP। प्यार और आशीर्वाद के लिए निम्मी आंटी आपका धन्यवाद. आप राज कपूर फैमिली का हिस्सा थीं।बरसात आपकी पहली फिल्म थी। अल्लाह आपको जन्नत नसीब करें, आमीन।

 

महेश भट्ट ने ट्वीट कर लिखा- आप अपने दिल की इच्छा को जीत सकते हैं, लेकिन अंत में आप मौत से धोखा खा जाते हैं। Goodbye Nimmiji 🙏 . Yesteryear’s dove-eyed actress Nimmi passes away at 88.

 

प्रोड्यूसर नावेद जाफरी ने भी निम्मी की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- एक खूबसूरत आत्मा का आज निधन हो गया। भगवान उनके परिवार को ताकत प्रदान करें। #nimmi #ripnimmi #actress.

राइटर गौतम चिंतामणि ने लिखा- निम्मी जी की मृत्यु के साथ, भारतीय सिनेमा के गोल्डन एरा के साथ का रिलेशन भी हमेशा के लिए खो गया। बरसात, अमर और आंधियां जैसी यादें देने के लिए धन्यवाद।

 

एक्ट्रेस तब्स्सुम ने निम्मी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा- अभी पता चला हमारी प्यारी आपा इस दुनिया से चली गई हैं।

 

एक्टर जावेद जाफरी ने ट्वीट कर लिखा- मुझे कुछ सालों पहले 4 क्लासिक बॉलीवुड ब्यूटीज के साथ फ्रेम में आने का एक अवसर मिला था। #Azra #Nimmi #Kumkum #Ameeta। निम्मी आंटी के निधन पर याद आ गया।

PunjabKesari

बता दें कि निम्मी के लेखक पति एस. अली रजा का 2007 में ही निधन हो गया था। उनकी कोई संतान नहीं थी और वे अपनी भांजी परवीन के साथ जुहू में रहती थीं।काम की बात करें तो निम्मी ने 16 साल से फिल्मों में काम करना शुरु किया था।निम्मी ने 50 और 60 के दशक में कई फिल्मों में काम किया है। 1986 में आई फिल्म 'लव ऐंड गॉड' उ‌नकी आखिरी फिल्म थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News