निमकी मुखिया में तेतर सिंह का किरदार निभाने वाले विजय कुमार गिरफ्तार, पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी रचाने का आरोप

10/30/2021 12:46:00 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर टीवी शो निमकी मुखिया में तेतर सिंह का किरदार निभाने वाले एक्टर विजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विजय को उनकी पहली पत्नी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है। पटना पुलिस ने शुक्रवार को नौबतपुर से विजय कुमार को अपनी हिरासत में लिया है। अब एक्टर से महिला थाना में पूछताछ की जा रही है। 


दरअसल, बिहार पंचायत चुनाव में विजय कुमार के छोटे भाई विनय कुमार मुखिया पद के उम्मीदवार थे। ऐसे में एक्टर विजय कुमार अपने भाई के लिए प्रचार-प्रसार करने आए थे, जैसे ही विजय कुमार के आने की खबर उनकी पहली पत्नी को लगी, वे पुलिस लेकर पहुंच गईं। विजय पर दहेज उत्पीड़न और पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप है।


वहीं, विजय कुमार के बेटे ने बताया कि उनके पिता ने मां के साथ बहुत ज्यादती की है। यहां तक कि वे हमारी परवरिश का खर्च तक नहीं देते थे। मां ने ट्यूशन पढ़ाकर हम दोनों भाइयों की परवरिश की है। 


पहली पत्नी नीलिमा कुमारी के बयान पर एक्टर विजय कुमार के खिलाफ इसी साल फरवरी महीने में IPC की धारा 498A, 494, 504 और 506 के तहत FIR नंबर 31/2020 दर्ज की गई थी।

 

मुंबई में रहने के दौरान विजय कुमार ने साल 2016 में एक्ट्रेस गीता त्यागी से शादी कर ली थी। गीता से उनके दो बच्चे भी हैं।
 

Content Writer

suman prajapati