निक्की तंबोली ने केपटाउन से शेयर की हॉट तस्वीरें, एक्ट्रेस की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

5/25/2021 8:47:33 PM

मुंबई. एक्ट्रेस निक्की तंबोली इन दिनों केपटाउन में 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग कर रही है। इसके साथ एक्ट्रेस केपटाउन के मौसम का भी पूरा मजा ले रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही है।


तस्वीरों में निक्की व्हाइट स्पोर्ट्स ब्रा और पिंक शॉर्ट्स में नजर आ रही है। जिसे निक्की ने पिंक जैकेट से टीम-अप किया हुआ है। इसके साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट शूज पेयर किए हुए हैं। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से निक्की ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में निक्की हॉट लग रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए निक्की ने लिखा- 'मैंने अपना समय लिया...रिचार्ज हुई, घावों को भरा और मजबूती के साथ वापसी।' फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


बता दें शो के बाद निक्की पंजाबी म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली है। इस म्यूजिक वीडियो में निक्की के साथ पंजाबी सिंगर जस जैलदार दिखाई देंगे। निक्की ने म्यूजिक वीडियो का पोस्टर भी शेयर किया था। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।

Content Writer

Parminder Kaur