डार्क ग्रीन साइड कट लहंगे में निक्की तंबोली ने मचाया तहलका, चेयर पर बैठ एक्ट्रेस ने किलर अंदाज में दिए पोज

12/5/2021 12:54:37 PM

मुंबई. एक्ट्रेस निक्की तंबोली अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ भी अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जो आग लगा रही हैं।


लुक की बात करें तो निक्की डार्क ग्रीन साइड कट लहंगे में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। गले में एक्ट्रेस ने हैवी नेकलेस पहना हुआ है। न्यूड मेकअप और ओपन हेयर्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही है। एक्ट्रेस चेयर पर बैठ कर किलर अंदाज में पोज दे रही है। निक्की की इन तस्वीरों को देख कर फैंस आहें भर रहे हैं।


बता दें निक्की 'बिग बॉस 14' में नजर आई थी, जिसमें एक्ट्रेस के निडर बिहेवियर को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद एक्ट्रेस 'खतरों के ख‍िलाड़ी 11' में नजर आई थी, जिसमें एक्ट्रेस स्टंट करने से कतराती दिखाई दी थी।   

Content Writer

Parminder Kaur