कोरोना से जंग लड़ रहे निक्की तंबोली के भाई की हालात गंभीर, एक्ट्रेस ने घर में रखी पूजा, बोलीं-''तुम्हारी बहन इंतजार कर रही है''

5/2/2021 8:46:57 AM

मुंबई: कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप पूरे देश में जारी है। आए दिन लाखों लोग इस वायरस संक्रमित और हजारों मर रहे हैं। एक तरफ जहां लोग अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं तो वहीं ऊपरवाले से भी प्रार्थना जारी है। हाल ही में बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली ने भी शनिवार को अपने कोरोना पॉजिटिव भाई जतिन तंबोली के लिए पूजा रखवाई।  

निक्की तंबोली ने अपने भाई के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हुए अपने घर पर हवन करवाया। इस हवन की पूजा उन्होंने इंस्टा पर शेयर की है। तस्वीर में वह हवन कुंड के सामने बैठीं नजर आईं। निक्की ने भगवान से प्रार्थना की है कि उनके भाई इस जंग में जीत कर लौटें।

तस्वीरें शेयर कर निक्की ने लिखा-'भगवान आपकी प्रार्थना का जवाब जरूर देंगे, जिसने जो भी मांगा है उसे वो जरूर मिलेगा। हम सभी निराश और हताश हैं, लेकिन हमें ये कभी नहीं भूलना चाहिए कि भगवान ने जो चिंता दी है उसे दूर भी वो ही करेंगे।'

 इसके साथ ही उन्होंने अपने भाई को टैग करते हुआ लिखा- 'तुम्हारी बहन इंतजार कर रही है।'निक्की के इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि वो भी निक्की के भाई की जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

बता दें कि मार्च के महीने में निक्की तंबोली खुद कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी और बताया था कि उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन किया था। अब निक्की कोरना सं जंग जीत चुकी हैं। हाल ही में निक्की ने कोरोना मरीजों को प्लाजामा डोनेट करने ऐलान किया था। 
 
 

Content Writer

Smita Sharma