WWE जॉन सीना की एक्स गर्लफ्रेंड निक्की बेला बनी मां, बहन ब्री ने भी दिया बेटे को जन्म

8/27/2020 2:22:31 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पूर्व WWE जॉन सीना की एक्स गर्लफ्रेंड निक्की बेला अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। निक्की बेला और उनकी बहन ब्री बेला के घर एक साथ खुशियां आई हैं, यानि दोनों के घर बेबी बॉय का जन्म हुआ है और उन्हें  बच्चे की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसके बाद फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं और तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

बता दें 36 की बेला ने अपने 38 साल के पार्टनर आर्टेम चिंगविटसेव के बेटे को जन्म दिया है। निकी ने कुछ साल पहले जॉन सीना से सगाई की थी और कुछ समय तक डेटिंग के बाद दोनों अलग गए, यानि दोनों का शादी से पहले ही ब्रेकअप हो गया था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Matteo Artemovich Chigvintsev 💙 7/31/2020 💙 7 lbs 3 oz 💙 19 3/4 in.

A post shared by Nikki Bella (@thenikkibella) on Aug 26, 2020 at 5:14am PDT

 
अब हाल ही में निक्की बेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे की तस्वीर शेयर की है, जो कि बेहद खूबसूरत है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपनी नन्ही जान को अपने सीने से लगाए हुए नजर आ रही हैं। निक्की और आर्टेम ने अपने बेटे का नाम माटेओ आर्टेमोविच चिगविंटसेव रखा है। फैंस इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं। 

 

 

वहीं डेनियल ब्रायन की पत्नी और डब्ल्यू डब्ल्यू ई डीवा ब्री बेला ने भी बेबी बॉय को जन्म दिया है। ब्री बेला ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। डेनियल ब्रायन और ब्री बेला की शादी को करीब 16 साल हो गए हैं, और ये उनका दूसरा बच्चा है। ब्री और डैनियल ने अपने बेटे का नाम बडी डेज़र्ट डेनियलसन रखा है।

 

बेला बहन ने एक साथ दी थी प्रेग्नेंसी की खबर
बता दें ट्विन्स बेला बहनों (निक्की बेला और ब्री बेला) ने एक साथ अपने प्रेग्नेंट होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं दोनों ने एक साथ ही बेटे के होने की गुडन्यूज को फैंस के साथ शेयर किया। ब्री बेला से पहले निक्की बेला ने बेबी बॉय को यानि 31 जुलाई को जन्म दिया था और अगले ही दिन ब्री बेला ने यानि 1 अगस्त को भी बेबी बॉय की गुड न्यूज फैंस को दी।
 
 
     
 
 

suman prajapati