पापा बनने जा रहे हैं तेलुगु स्टार निखिल सिद्धार्थ, प्रेग्नेंट हैं पत्नी पल्लवी

11/20/2023 12:51:36 PM

मुंबई: तेलुगु स्टार निखिल सिद्धार्थ के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं। जी हां, आपने ठीक सुना निखिल सिद्धार्थ पापा बनने वाले हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक निखिल की डाॅक्टर पत्नी पल्लवी वर्मा प्रेग्नेंट हैं। कपल जल्द ही अपने पहले बच्चा का स्वागत करेगा। निखिल सिद्धार्थ और पल्लवी वर्मा के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि यह कपल पहली बार माता-पिता बनने के लिए तैयार है। इसके बारे में और विस्तार से बताते हुए सूत्र ने बताया कि जल्द ही होने वाले पिता को अपनी खुशी का खुलासा करते समय बहुत खुशी हुई थी।

सूत्र के शब्दों में- 'मैंने कल रात निखिल से बात की और वह इस खबर से बहुत खुश थे। उन्होंने मुझे बताया कि वादिना (भाभी) प्रेग्नेंट हैं और वे माता-पिता बनने की उम्मीद कर रहे हैं। वे कुछ समय से अपने परिवार का विस्तार करना चाहते थे और निखिल का मानना है कि हाल के वर्षों ने उन्हें बहुत खुशी दी है और यह टॉप ऑफ द चेरी है।'


निखिल सिद्धार्थ 14 मई 2020 को हैदराबाद के एक फार्महाउस में अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड पल्लवी वर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी उनके करीबी लोगों की मौजूदगी के बीच एक इंटीमेट वेडिंग थी। इसके बाद नवंबर 2022 में ऐसी अफवाहें आई थीं कि यह जोड़ी अलग हो गई, लेकिन अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पत्नी की एक प्यार भरी तस्वीर शेयर करके ऐसी सभी अफवाहों को खारिज कर दिया था। वहीं अब कपल शादी के 3 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहा है। 

Content Writer

Smita Sharma