निखिल सिद्धार्थ ने की गर्लफ्रेंड संग Lockdown मैरिज, इंटरनेट पर छाईं तस्वीरें

5/14/2020 5:50:58 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर निखिल सिद्धार्थ ने गर्लफ्रेंड संग लॉकडाउन मैरिज कर ली है। निखिल ने पल्लवी वर्मा संग 14 मई को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। चलिए डालते है एक नजर इन तस्वीरों पर...

बता दें, कपल की शादी में उनके परिवार के सदस्य और करीबी लोग ही शामिल थे। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। निखिल और पल्लवी की शादी पहले 16 अप्रैल को होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था। लेकिन बाद में दोनों के परिवार ने जल्द शादी करने का फैसला लिया।


निखिल सिद्धार्थ और पल्लवी वर्मा ने पूरे रीति-रिवाज से 14 मई की सुबह शादी की। शादी में लॉकडाउन के सभी नियमों का खास ध्यान रखा गया।

शादी में मास्क के अलावा सेनिटाइजर की व्यवस्था भी की गई थी। शादी के इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। दुल्हा-दुल्हन के रूप में कपल बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा हैं।

खबरें हैं कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद कपल ने फिल्म इंडस्ट्री के करीबी दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी करने का फैसला किया है।

Edited By

suman prajapati