पत्नी नुसरत जहां संग अनबन की खबरों के बीच अकेले ट्रिप पर निकले निखिल, लिखा-''दिल तोड़के हंसती हो मेरा, वफाएं मेरी याद करोगी''

1/23/2021 11:57:31 AM

मुंबई: बीते कुछ वक्त से  बंगाली एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां और उनके पति निखिल जैन के बीच सबकुछ ठीक ना होने की खबरें आ रही हैं। खबरों की मानें तो कपल के बीच अनबन की वजह नुसरत जहां की एक्टर यश दासगुप्ता के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियां हैं।

 

इस पर नुसरत का रिऐक्शन भी आ चुका है। उन्होंने कहा था कि वह अपनी पर्सनल लाइफ पर बात नहीं करना चाहतीं। वहीं यश ने कहा था कि राजस्थान ट्रिप पर कोई भी साथ जा सकता है। इसी बीच नुसरत जहां के पति निखिल जैन हिमाचल पहुंचे हैं।

निखिल जैन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर गाना लगाया है। इसमें वादियां नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने बी प्राक का साॅन्ग 'दिल तोड़के हंसती हो मेरा, वफाएं मेरी याद करोगी' लगाया है।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर उनकी किसी भी तस्वीर में नुसरत साथ नहीं दिखाई दे रहीं। निखिल की इन तस्वीरों पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा-'आप अच्छे इंसान हो, वह पछताएगी।' 

जानकारी के लिए बता दें कि नुसरत के साथ उनकी आखिरी तस्वीर 21 अक्टूबर की है। बता दें कि नुसरत जहां ने 19 जून 2019 को निखिल जैन संग शादी रचाई थी।

उससे पहले दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। शादी की रस्में तुर्की में हुईं। इसके बाद कपल ने कोलकाता में एक रिसेप्शन का आयोजन किया। इस रिसेप्शन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंची थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nikhil Jain (@nikhiljainoffcl)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nikhil Jain (@nikhiljainoffcl)

Smita Sharma