प्रियंका की तस्वीर पर निक जोनस ने किया प्यार भरा कमेंट, फैंस बोले-ये क्या चल रहा है

6/4/2018 4:55:23 PM

मुंबई: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ काफी नजदीकियां बढ़ा रही हैं। अक्सर ये दोनों एक साथ स्पाॅट भी होते रहते हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ रात के खाने के दौरान खिलखिलाकर हंस रही है।

वहीं निक ने तस्वीर पर ''दैट स्माइल'' और साथ में दिल का इमोजी बना दिया। इसे देखकर फैंस भी बोले कि आखिर दोनों के बीच ये क्या चल रहा है।

बता दें कि मई के आखिरी हफ्ते में प्रियंका को सिंगर निक जोनास के साथ लॉस एंजेलिस में एक समुद्री यॉर्ड पर साथ देखा था। इसकी तस्वीर भी सामने आई थी। 25 वर्षीय निक सिंगर, राइटर, एक्टर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर हैं। वहीं प्रियंका के अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत भी सिंगल नंबर से ही हुई थी।

इन्हीं खबरों के बीच प्रियंका की मॉम मधु चोपड़ा का बयान भी खूब चर्चाओं में है।

Punjab Kesari