पति ब्रुकलिन बेकहम के साथ इटली में हनीमून एंजॉय कर रही निकोला पेल्ट्ज, कपल की ट्विनिंग ने जीता फैंस का दिल

7/5/2022 12:32:27 PM

मुंबई. हॉलीवुड एक्ट्रेस निकोला पेल्‍ट्ज ने 9 अप्रैल 2022 को बॉयफ्रेंड ब्रुकलिन बेकहम के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी है। कपल की शादी की तस्वीरें भी सामने आईं थी। निकोला और ब्रुकलिन इन दिनों इटली में हनीमून एंजॉय कर रहे हैं, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में निकोला व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग हील पहनी हुई है। लाइट मेकअप, बन और शेड्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है।

PunjabKesari

वहीं ब्रुकलिन व्हाइट टी-शर्ट और पैंट में दिखाई दे रहे हैं। कपल हाथों में हाथ डालकर चलते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक-साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें निकोला और ब्रुकलिन ने 2020 में सगाई की थी। साल 2021 में दोनों मेट गाला शो में नजर आए थे। 2022 में दोनों शादी कर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए।

PunjabKesari

निकोला ब्रुकलिन से 4 साल बड़ी है। निकोला 27 साल की है और ब्रुकलिन 23 साल के हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News