जीजू निक संग दिखीं हिना-हुमा और डायना, बैकलेस ड्रेस में प्रियंका ने दिखाया किलर फिगर

5/20/2019 12:31:08 PM

मुंबई: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में बॉलीवुड की कई हसीनाएं की दमदार एंट्री ने सारा माहौल बदल दिया। प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय, हिना खान, कंगना रनौत, डायना पेंटी और हुमा कुरैशी ने रेड कार्पेट पर हुस्न के जलने बिखेरती नजर आईं। वहीं, इस इंटरनेशनल इवेंट में जलवे बिखरेने के बाद निकयंका ने पेरिस में एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कई स्टार्स नजर आए।

इस दौरान हिना और प्रियंका ने जमकर मस्ती की। तस्वीरों में दोनों हसीनाएं सेल्फी लेती नजर आईं। प्रियंका और हिना की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। हिना और प्रियंका के अलावा हुमा कुरैशी और डायना पेंटी भी पोज देती नजर आ रही हैं।

इस पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस दौरान प्रियंका ऑरेंज कलर की बैकेलेस ड्रेस में बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आईं। उन्होंने पति निक के साथ जमकर पोज दिए।

पार्टी के बाद निकयंका ने फोटोशूट भी करवाया जिसमें कपल की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। हुमा ने इस पार्टी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- रियल वुमन एक-दूसरे को सपोर्ट करती हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जीजू को इस रात के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।'

बता दें कि निकयंका पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। कपल की शादी से लेकर रिसेप्शन की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका लंबे समय बाद सोनाली बोस की अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं।

इस फिल्म में उनके ऑपोजिट फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं निक की बात करें तो वह अपने अगले प्रोजेक्टस में बिजी हैं।

 

Neha