शादी के 6 महीने बाद प्रियंका-निक ने 30 साल की इस यूट्यूबर लड़की को लिया गोद

5/10/2019 12:18:53 PM

मुंबई: हर साल की तरह इस बार भी न्यूयार्क में मेट गाला का आयोजन किया गया। यहां सेलेब्स ने एग्जिबिट की थीम के मुताबिक ड्रेसेज पहनी। लेकिन इस बार प्रियंका चोपड़ा के लुक की काफी चर्चा हुई।

उनके लुक का बेशक भारत में मजाक बना हो लेकिन विदेश में उनकी जमकर तारीफ की जा रही है। लेकिन इसके अलावा अब प्रियंका और निक को लेकर एक खास बात सामने आई है। हाल ही में अब इसके अलावा भी प्रियंका और निक एक खास बात सामने आई है।

दरअसल, मशहूर यूट्यूबर लिली सिंह ने मेट गाला की पार्टी से एक तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमे उनके साथ प्रियंका और निक पोज देते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं तस्वीरें शेयर करते हुए लिली ने एलान किया है कि निकयंका ने उन्हें गोद ले लिया है। हालांकि, उन्होंने ये बात मजाकिया तौर पर कही है। 

लिली ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, यहां फोटो खिंचवाई, निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय कनाडाई बेटी को गोद लिया और एक साथ ड्रेस अप होने वाली शाम को एंजॉय किया…। लिली ने प्रियंका के अलावा दीपिका पादुकोण के साथ भी अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। उनकी तस्वीरों को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। बता दें कि लिली इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर नाइट शो पाने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

 

 

 

Neha