लम्बे समय बाद इंडिया लौटे Nick jonas को फैंस ने दी घर जमाई बनने की सलाह

4/2/2023 2:18:18 PM

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा के पती और हॉलीवुड सिंगर निक जोन, बीते शुक्रवार को परिवार के साथ इंडिया आए। हाल ही में निक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पिक्चर शेयर की। जिसमें निक कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ निक ने कैप्शन में लिखा कि वो इंडिया को मिस करते हैं। उनके इस फोस्ट पर यूजर्स उन्हें अलग-अलग तरह से कमेंट कर रहे हैं।

निक जोनस इन दिनों पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती चोपड़ा के साथ मुंबई आए हुए हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने मुंबई में हुए नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लांच इवेंट का हिस्सा भी बने।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

निक की ये पिक्चर सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रही है। उनके इस पोस्ट को यूजर्स काफी प्यार बरसा रहे हैं। वहीं फैंस इस पोस्ट पर कमेंट करने से भी पीछे नहीं हट रहे। पिक्चर पर कमेंट करते हुए यूजर ने लिखा, 'जीजू को ससुराल की याद आ रही थी।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये देखकर अच्छा लगा कि आप भारत आए और यहां की संस्कृति को समझा।' एक फैन ने कमेंट किया, 'स्वागत है आपका जीजाजी, हमने भी आपको मिस किया।' एक यूजर ने कमेंट किया, 'घर जमाई बन जाओ, यहीं रहलो।'

बीते शनिवार को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के कल्चरल सेंटर इवेंट की पिक्स भी सोशल मीडिया पर छा रहीं हैं। इन पिक्चर्स में निक और प्रियंका की जोड़ी काफी खूबसूरत नजर आ रही है।

 

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi